Press "Enter" to skip to content

PM मोदी को मिले गिफ्ट हासिल करने का मौका, जानें नीलामी में कैसे हो सकते हैं शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तकरीबन 1,200 से ज्यादा उपहारों की नीलामी शनिवार को आरंभ हो गई। यह नीलामी पीएम मोदी के जन्मदिन पर शनिवार सुबह शुरू हुई। इसमें मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति भी शामिल है।

PM मोदी को मिले गिफ्ट हासिल करने का मौका, जानें नीलामी में कैसे हो सकते हैं शामिल

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘वक्त आ गया है। सुबह के 10 बज गए हैं और प्रधानमंत्री के उपहारों की नीलामी अब शुरू हो गई है और लाइव चल रही है। वेबसाइट पीएममोमेंटोज डॉट गॉव पर रजिस्ट्रेशन करा नीलामी में शामिल हों, जिस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले खास तोहफे (नीलामी के लिए) रखे गए हैं।’

रेड्डी ने शुक्रवार को कहा था कि भगवान गणेश की प्रतिमा, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां भी प्रधानमंत्री को भेट किए गए उपहारों में शामिल हैं, जिनकी ई-नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी से प्राप्त हुई धनराशि ‘नमामि गंगे’ मिशन को दान की जाएगी।

नीलामी में ये उपहार बेहद खास
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने मोदी को अखंड पत्थर से बनी नेताजी की 2 फुट ऊंची प्रतिमा का मॉडल भेंट किया था।

2 अक्टूबर को समाप्त होगी नीलामी
रेड्डी ने कहा कि खिलाड़ियों की ओर से विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री को सौंपे गए उपहार भी इस नीलामी का हिस्सा होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे 24 उपहारों की नीलामी की जाएगी। नीलामी 2 अक्टूबर को समाप्त होगी। कुछ उपहारों को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए लगाया गया है।

Share This Article
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *