Press "Enter" to skip to content

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में ‘टारगेट-35’ पर मंथन, भागलपुर में जुटे कई दिग्गज

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भागलपुर में शुरू हुई। सभी जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष और प्रभारी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

BJP युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में 'टारगेट-35' पर मंथन, भागलपुर में जुटे कई दिग्गज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, महामंत्री जितेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल, हिमांशु यादव आदि कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम की शुरूआत बाबा बूढ़ानाथ के पंडितों के मंगलाचरण और पार्टी के झंडा का ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कम समय के बावजूद भाजयुमो द्वारा बेहतर तैयारी की गयी है। भागलपुर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अन्य नेताओं ने भी तैयारी की तारीफ की।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि बुधवार को राज्यसभा सांसद सह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के अलावा पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन,नंदकिशोर यादव,मंगल पांडेय,सम्राट चौधरी आदि के आने का कार्यक्रम है। दो दिन में 11 सत्र  आयोजित किए जाएंगे जिन्हें भाजपा नेता संबोधित करेंगे।

दरअसल, जदयू से अलग होने के बाद सभी दलों की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। बीजेपी ने बिहार की 40 सीटों में 35 पर अपनी जीत का लक्ष्य रखा है। इसे टारगेट 35 का नाम दिया गया है। बीजेपी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी ने अपनी ताकत झोंक देने की बात कही हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *