Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में असंतोष! निखिल मंडल ने प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। निखिल मंडल ने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया है।

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में असंतोष!  निखिल मंडल ने प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

इस्तीफे की कॉपी के साथ निखिल मंडल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है –

“6 साल 7 महीने और 12 दिन तक मुझे तमाम मीडिया के साथीगण से अपार प्यार और सम्मान मिला।  इसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं”।

ट्विटर मैसेज में निखिल मंडल का पार्टी जनों के बदले मीडिया के साथियों को संबोधित करना  कुछ संकेत देता है जिसके कई  मायने बताए जा रहे हैं।

3 वाक्य के अपने त्यागपत्र में निखिल मंडल ने त्यागपत्र देने का कोई कारण जाहिर नहीं किया है।  उन्होंने निजी कारणों से प्रदेश प्रवक्ता पद से त्यागपत्र देने की बात बताई है।  उन्होंने पार्टी के नेताओं को प्रवक्ता पद पर अब तक बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

निखिल मंडल के इस्तीफे से कई कयास लगाए जा रहे हैं।  कहा जा रहा है कि एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के निर्णय से कुछ लोग नाराज चल रहे हैं।  निखिल मंडल का त्यागपत्र उसी असंतोष की निशानी है। त्यागपत्र में निखिल मंडल ने अपनी भावना जाहिर कर दिया है।

निखिल मंडल 31 जनवरी 2016 से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे।  वह मीडिया के समक्ष खुलकर अपनी बात रखते थे।  बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से निखिल मंडल पार्टी के गतिविधियों से असंतुष्ट चल रहे थे। हालांकि,  उन्होंने कभी भी अपनी नाराजगी जाहिर नहीं होने दी। उनके अचानक इस्तीफे की घोषणा राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *