मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के क्लब रोड में रविवार की दोपहर बाइक हा’दसे में दो नाबालिग गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक सवार किशोर तेजी से क्लब रोड में जा रहे थे। इसमें से एक बाइक ने दूसरे को ओवरटेक करने के दौरान डिवाइडर से टक’रा गई। उस बाइक पर बैठे दो किशोर गिरने के बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटाते रहे। वहीं, मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि सूचना पर गश्ती पुलिस गई थी। तबतक घायलों को परिजन अस्पताल ले जा चुके थे।














Be First to Comment