Press "Enter" to skip to content

गणपति विसर्जन के दौरान झग’ड़े में मुस्लिम युवक की चा’कू से गो’दकर ह’त्या, 3 ज’ख्मी

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक की बद’माशों ने चा’कू गो’द कर ह’त्या कर दी है। जबकि वारदात में तीन अन्य लोगों भी घा’यल हुए हैं। घाय’लों में शामिल मोंटी, फरदीन का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और अनुराग को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

गणपति विसर्जन के दौरान झगड़े में मुस्लिम युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 3 जख्मी

मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मृ’तक अरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में ह’त्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृ’तक अरमान अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहता है। अरमान अपने परिवार का इकलौता बेटा था और डीयू से प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि अरमान शुक्रवार शाम को गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए गया था। जहां से लौटने के बाद वह अपनी बाइक की सफाई करने लगा। इसी दौरान उसने शोर सुना तो वह जहां से शोर आ रहा था, उस ओर गया। वहां उसके चचेरे भाई मोंटी और फरदीन मौजूद थे और कुछ लोग वहां झगड़ा कर रहे थे।

अरमान वहां पहुंचा और झगड़े में बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान झगड़ा करने वालों में शामिल कैफ, सैफ और उनके पिता शाहरूख ने अरमान पर ह’मला कर दिया। आरो’पियों ने उसकी जम’कर पि’टाई की और चा’कू से गो’द दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घा’यल हो गया। आरो’पियों ने इसी दौरान मोंटी, फरदीन और अनुराग पर भी चाकू से हमला किया। जिससे वह तीनों भी घायल हो गए।

वा’रदात के बाद आरो’पी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अरमान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उसके चचेरे भाईयों फरदीन व मोंटी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरूकर दी है।

सिविल डिफेंस में तैनात है आरोपी
अरमान के पिता हकील ने बताया कि सैफ और कैफ दोनों आ’रोपी सिविल डिफेंस में तैनात है। जिसके चलते वह अक्सर इलाके में लोगों को धौंस दिखाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों का किसी बात को लेकर उनके बच्चों से झगड़ा हुआ था। यह नहीं पता चल पा रहा है। लेकिन आरोपी ने अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर उनके बच्चों और दोस्त को पीटा है। जिससे सभी घायल है। हकील ने बताया कि फरदीन की स्थित भी अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *