पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एलसीटी घाट के सामने वाली गली में गां’जा के पैसे की लेन-देन को लेकर एक युवक की धारदार हथि’यार (चाकू) से वा’रकर ह’त्या कर दी गई। मृ’त युवक की पहचान गोसाई टोला के रहने वाले छोटू ( 20 साल) के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बगल के महावीर वात्सल्य अस्पताल में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिए। फिर पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया। इधर ह’त्या में शामिल युवक और इसके एक दोस्त को गिर’फ्तार कर लिया गया है। थाने में इनसे पूछताछ जारी है।

घट’नास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घट’ना देर शाम गोसाई टोला इलाके में महावीर वात्सल्या के बगल के गली में हुई। छोटू गली से निकलकर मेन रोड पर पहुंचने ही वाला था की गली में जहां अंधेरा था। वही उसकी लड़ाई अपने अन्य साथी से शुरू हो गई। छोटू ने बेल्ट निकला, तब तक दूसरे दोस्त ने चा’कू से छोटू के सीने पर वा’र कर दिया। छोटू वहीं तड़प कर गिर गया और उसकी मौ’त हो गई।

इसी बीच मा’रने वाला लड़का जो की एलसीटी घाट का रहने वाला था वो अपने तीसरे दोस्त से साथ भाग निकला। इसके बाद वहां के लोगों ने और मृ’तक के परिवार ने पुलिस को सूचना देकर शि’कायत दर्ज करवाई । फिर पुलिस ने आगे की करवाई शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। इधर, सिटी के एसपी अम्बरीष राहुल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ‘छोटू की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस के गिरफ्त में आए हत्या के आरोपियों ने मीडिया और पुलिस के सामने अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं। आरोपियों ने अपना दोष मानते हुए बताया की गांजा के पैसा के लेने-देने को लेकर विवाद बढ़ गया ।
















Be First to Comment