Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में गैंगरे’प के 1 साल बाद वीडियो दिखाकर ब्लै’कमेलिंग, शादी के बाद भी संबं’ध बनाने को कहा

मुजफ्फरपुर में 1 साल पहले लड़की के साथ 3 युवकों ने गैंगरे’प किया था।  मामला उस वक्त पंचायत तक पहुंचा तो पंचों ने लड़की और उसके परिवार को ही समाज निकाला दे दिया। उनके हैंडपंप से पानी पीने पर भी रोक लगा दी। 11 हजार का जुर्माना देने के बाद पंचायत ने समाज में वापसी की। 3 महीने पहले लड़की शादी हो गई। लड़के शादी के बाद उससे मिलने गए। और अश्ली’ल वीडियो दिखाकर अपने दोस्तों के साथ सं’बंध बनाने को कहा। लड़की ने मना किया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया। अब पी’ड़िता ने पुलिस ने केस दर्ज कराया है।

थाने में शिकायतकरने गई पीड़िता।

मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के साथ सालभर पहले 3 लड़कों ने रेप किया और वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत पंचायत ने भी नहीं सुनी। उल्टे पीड़ित परिवार का भात-पानी बंद कर दिया। इन लोगों से बात करने या संबंध रखने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। बीते अप्रैल महीने में पीड़िता की शादी हुई। इसके बाद जब वह वापस मायके आई तो उन्हीं बदमाशों ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले वीडियो भी वायरल कर दिया। इतना सब होने के बाद कल रविवार को परिवार ने औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ये था पूरा मामला

1 साल पहले 20 साल की लड़की दुर्गा पूजा के मंदिर गई थी। उसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। फिर एक खेत में ले गए। वहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ रेप किया। जब एक रेप करता तो दूसरा वीडियो बनाता था। बाद में वह किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची। मां को सारी कहानी बताई। कुछ ही देर में गांव में भी घटना फैल गई। पीड़ित परिवार जब आरोपितों के घर पूछताछ करने गए तो उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। इसके बाद गांव में पंचायत हुई।

ससुराल तक पहुंची बात, रखने से कर रहे आनाकानी
वायरल वीडियो की जानकारी पीड़िता के ससुराल तक पहुंच गई। अब वो लोग भी उसे अपनाने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित हो रहा है। उसने सुसाइड करने तक की बात कही है। मामले में कल औराई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश जारी है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित 32 साल के लक्ष्मण सहनी को अरेस्ट कर लिया है। उसके अलावा अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *