Press "Enter" to skip to content

औरंगाबाद में कार से कु’चल कर दो की मौ’त, लोगों ने किया चक्का जाम

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बर्डी मोड़ पर अनियं’त्रित कार से कु’चलकर दो पैदल लोगों की मौ’त हो गई। दोनों मृ’तक स्थानीय निवासी हैं।

Bihar News: औरंगाबाद में कार से कुचल कर दो की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर चक्का जाम कर दिया है।  इसकी सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई और सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू किया गया। बीच सड़क पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया गया।

बस का इंतजार कर रहे थे ग्रामीण
स्थानीयों ने बताया कि दोनों मृतक औरंगाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक कार ने आकर दोनों को कुचल दिया। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। कार चालक को भी गंभीर चोट आई है।

 आगजनी कर जाम किया NH-2
दोनों ग्रामीणों की मौत के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग -2 पर  आवागमन बाधित कर दिया है।

मौके पर पुलिस बल मौजूद 
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। कार चालक का  अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *