Press "Enter" to skip to content

नालंदा: जिस पति के लिए किया निर्जला तीज व्रत उसी ने परिवारवालों के साथ मिलकर ली जा’न

नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके के नईसराय मोहल्ले में महिला ने जिस पति के लिए निर्जला तीज व्रत रखा था, उसी है’वान पति और ससुरालवालो ने दहेज की खातिर  पी’ट पी’टकर मौ’त के घाट उतार दिया। हत्या को आत्मह’त्या दिखाने के लिए श’व को फं’दे से ल’टका दिया। मृ’तका अशोक यादव की पत्नी सोनी कुमारी है ।

ससुराल वाले मांगते रहते थे पैसे 
मृ’तका के भाई सोहसराय के जलालपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2008 में हुई थी। उसके बहनोई सरकारी नौकरी में है। इस कारण पति और ससुराल वाले उसे 10 लाख की मांग किया करते थे। पैसे नहीं देने पर बार बार उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था।

मंगलवार को वह तीज व्रत की हुई थी। इसके लिए उसने पति से पूजा का सामान लाने के लिए कहा तो दोनों में वाद- विवाद होने लगा। इसी विवाद में पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से उसके साथ पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौ’त हो गई।

हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया
मृतका के भाई ने बताया कि मौत के बाद ससुराल वाले उसका शव फंदे में लटकाकर फरार होने के फिराक में था। इसी बीच रात के करीब 2 बजे पड़ोसी से उसे इस बात की जानकारी मिली। मृतका का भाई स्थानीय पुलिस की मदद से वहां पहुंचा तो उसने बहन को फंदे से झूलता देखा।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृत महिला के पति अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *