Press "Enter" to skip to content

बिहार: चिराग का नीतीश पर ह’मला, अगले चुनाव में नहीं खुलेगा खाता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता का विश्वास मत तोड़कर सदन में विश्वास मत हासिल किया। उस व्यक्ति की विश्वसनीयता हमेशा संदेह के घेरे में है। बिहार की जनता को इस पर विचार करना चाहिए। उक्त बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बोधगया में चर्चा के दौरान कही।

चिराग का नीतीश पर हमला, अगले चुनाव में नहीं खुलेगा खाता

दरअसल, चिराग पासवान रविवार को बोधगया पहुंचे। यहां मगध क्षेत्र के अपने नेताओं के साथ बैठक कर वर्तमान राजनीति परिस्थितियों पर मंथन किया। उन्होंने कहा मैं मौसम वैज्ञानिक का बेटा हूं, ये सरकार ज्यादादिन नहीं चलने वाली है। इधर, चिराग के तंज पर पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत ने भी करार जबाब दिया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि चिराग जी हमारी चिंता को छोड़ें और अपनी चिंता करें। उनकी हमेशा से दलित विरोधी मानसिकता रही है। अगर उन्हें दलितों और समाज की चिंता है तो बताएं कि वे उनके लिए क्या किए हैं। एक भी उदाहरण दे दें।

इससे पहले बौधगया आए चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमेशा चिराग मॉडल की चर्चा करते हैं, तो उन्हें बता दूं कि चिराग मॉडल जन भावनाओं का प्रतीक है। अगले चुनाव तक नीतीश कुमार की पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। वहीं, महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है। यह उन दोनों दलों के नेताओं के महत्वाकांक्षा के कारण हुआ है।

बिहार की महत्वाकांक्षा को कहीं स्थान नहीं मिला है। यह सरकार महागठबंधन डबल जंगलराज की सरकार है। दिनदहाड़े हत्या हो रही है। बेरोजगार युवकों पर लाठियां बरसाई जा रही है। तिरंगा में लिपटे अनिसुर रहमान पर लाठियां बरसाई गई यह निंदनीय है। उस अधिकारी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

शिक्षा के क्षेत्र में आई गिरावट पर उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मैं मगध विश्वविद्यालय गया था जहां 3 साल की डिग्री 5 साल में भी नहीं दी जा रही है। 30 सालों से तो इनकी ही सरकार रही है। अब इन्हें समय दिया जाना उचित नहीं है।

बिहार में जंगलराज आज से 15 साल पहले था। ये जानकारी तो हमलोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही दी थी, वहीं बोलते थे कि जाओ जाकर पूछो अपने बाप-दादा से 15 साल पहले का बिहार कैसा था? आज उसी जंगलराज के साथ मिलकर सरकार बना ली।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *