Press "Enter" to skip to content

सासाराम में कचहरी के लिए निकले ठेकेदार की ह’त्या, नहर के किनारे मिला श’व

बिहार में सासाराम के चर्चित ठेकेदार वीरेंद्र कुमार सिंह की अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात ह’त्या कर दी। जिनका श’व दरिगाव थाना क्षेत्र के सिंगुही नहर पुल के पास से शनिवार सुबह बरामद किया गया है।

bihar crime flour mill owner murdered in sasaram criminals shot in chest  cards and liquor bottles recovered from spot - Bihar crime: सासाराम में  दिनदहाड़े आटा मिल मालिक की गोली मारकर हत्या, मौके से ताश के पत्ते व शराब की  बोतलें बरामद

मृ’तक के शव पर काटने या गोली लगने का निशान नहीं मिला है। लेकिन पीठ और छाती को दबाने का निशान मिले हैँ। मृतक ठेकेदार वीरेंद्र कुमार सिंह,  पूरना नोखा के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि पूरना नोखा निवासी शिवाधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह सासाराम स्थित राजपूत कॉलोनी में अपना मकान बना कर रहते थे। वे शुक्रवार सुबह 11 बजे कचहरी पर किसी काम से जाने के लिए कह कर अपनी बाइक से निकले थे।

लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। जब उनका दोनों मोबाइल बंद बताने लगा तो पत्नी लीलावती देवी ने नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिवार के लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि सुबह सिंगुही नहर के पास से शव बरामद होने की सूचना मिली।

नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है। मृतक का बाइक सासाराम में फूड प्लाजा रेस्टोरेंट के पास से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *