Press "Enter" to skip to content

पटना सिटी में बच्चों की लड़ाई में दंपती का मर्ड’र, अपरा’धियों ने घर में घुसकर मा’री गो’ली

पटना सिटी में बच्चों की लड़ाई में दंपती को गो’लियों से भू’न डाला गया। बताया जाता है कि बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद पड़े , दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। आ’रोप है कि एक पक्ष वाले अपरा’धियों के साथ दूसरे के घर में घुसे और फाय’रिंग की। इस दौरान दंपती को ढूंढकर मा’र डाला गया। वा’रदात में दो बच्चों को भी गो’ली लगी है, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

लोगों से समझाती पुलिस।

घटना खुसरूपुर की है। जहां अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर पति-पत्नी को गोलियों से भून डाला। वारदात में दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घर में मौजूद दो नाबालिग बच्चे (भतीजे) गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गांव में कैंप कर रखा है।

बच्चों की लड़ाई में मर्डर

बताया जा रहा है कि खुसरूपुर गांव के मंसूरपुर लोदीपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों के बीच खेल-खेल में लड़ाई शुरू हो गई। बच्चों के विवाद को लेकर घर के परिजन भी उस में कूद पड़े और दोनों तरफ से जमकर लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसी बात को लेकर अरुण सिंह और पड़ोस के बौद्ध सिंह के बीच विवाद शुरू हुआ।

लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बौद्ध सिंह ने कुछ अपराधियों के साथ अरुण सिंह के घर पर हमला बोल दिया। इस बीच अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी की सूचना मिलते हैं अरुण सिंह एवं उनकी पत्नी मंजू देवी भागकर घर में छुप गए। अपराधियों ने दोनों को खोजकर गोलियों से भून डाला। इतना ही नहीं गोलीबारी में उनके दोनों बच्चों पर गोली चला दी। हालांकि आसपास के लोगों को आते देख अपराधी फरार गए।

कई राउंड चली गोलियां

स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। गोलीबारी में टुनटुन कुमार 9 साल और सुधीर कुमार 8 साल के हाथ और पैर में गोलियां लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। लोगों का दावा है कि अपराधियों ने गांव में लगभग एक सौ राउंड से अधिक फायरिंग की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश मांझी और खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्र भानु गांव में कैंप कर रहे हैं।

अपराधियों की तलाश की जा रही है- पुलिस

बातचीत के क्रम में खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दो बच्चों के बीच खेलकूद को लेकर आपसी विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतक पति-पत्नी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल बच्चों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *