Press "Enter" to skip to content

बिहार में बेखौ’फ अप’राधी, पटना के मोकामा में दो लोगों को गो’लियों से भू’ना; एक की मौ’त

बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा में बे’खौफ अपरा’धियों ने मुखिया के देवर सहित दो लोगों को गो’लियों से भू’न दिया।

बिहार में बेखौफ अपराधी, पटना के मोकामा में दो लोगों को गोलियों से भूना; एक की मौत

सिरसी गांव निवासी विनोद प्रसाद सिंह के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ रंजन सिंह (40) की घ’टनास्थल पर मौ’त हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति के कमर में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस वारदात के बाद टाल के लोगों में दहशत का माहौल है।

वारदात घोसवरी प्रखंड के सम्यागढ़ ओपी इलाके की है। मृतक अजगरहा बकमा पंचायत की मुखिया रीना देवी का देवर है। बड़े भाई कुंदन सिंह पैक्स अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि कमलेश सम्यागढ़ में मार्केट बनवा रहा है। इसे लेकर रोज शाम में गांव जाया करता था।

सोमवार रात करीब आठ बजे वह सम्यागढ़ से एक अन्य व्यक्ति के साथ बुलेट से अपने गांव सिरसी जा रहा था। उसी दौरान पावरग्रिड के पास पहले से घात लगाए करीब पांच-छह की संख्या में अपराधियों ने बाइक रोककर कनपट्टी में गोली दाग दी।

बदमाशों ने कनपट्टी और छाती में करीब आधे दर्जन से अधिक गोली मारी। गोली लगने के बाद कमलेश ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाइक के पीछे बैठा सम्यागढ़ के राजू कुमार की कमर में दो गोलियां लगीं। जख्मी राजू को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सम्यागढ़ ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एएसपी अरविंद प्रताप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ घटना की तहकीकात करने पहुंचे। सम्यागढ़ ओपी प्रभारी बनारसी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *