बिहार की राजधानी पटना में लगातार आ’पराधिक घट’नाओं में इजाफा हो रहा है. एक के बाद एक अपरा’धियों के द्वारा बड़ी घट’ना को अंजाम दिया जा रहा है. बढ़ती अपरा’धिक वा’रदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है.


सोमवार को अपराधियों ने सूरज निकलने से पहले यानी अहले सुबह की एक युवक को गोली मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. हत्या करने से पहले युवक के शरीर को सिगरेट या किसी चीज से कई जगह बेरहमी से दाग दिया गया.

शव को बिहटा थाना क्षेत्र के किशुनपुर बधार में झाड़ियों में फेंक दिया गया जो कि मृतक के गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों का हुजूम घटनास्थल पर लग गया.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई है. मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मोहरमपुर निवासी विजय किशोर के 25 वर्षीय पुत्र शुभम किशोर के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवक की हत्या कर साक्षय छिपाने के लिए बिहटा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के बधार में फेंक दिया.

युवक के शरीर पर कई जगह जले के निशान हैं और गोलियों के भी, ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गयी है. शव के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

मृतक के पिता विजय किशोर ने बताया कि रविवार की शाम के चार बजे से ही उनका लड़का लापता था. सोमवार को गांव के लोगों के द्वारा ही पता चला कि हमारे बेटे की हत्या कर किशनपुर गांव में शव को फेंका गया है. बेटे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है. इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से पहरेज करती नजर आई और बताना तो दूर उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा.












Be First to Comment