Press "Enter" to skip to content

बिहार में उठते सवालों के बीच छात्रा को सरेराह मा’र दी गो’ली, हालत गं’भीर; सीसीटीवी में कैद

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच राजधानी पटना में कोचिंग से लौट रही एक 9वीं कक्षा की छात्रा को अप’राधी ने सरे’आम गो’ली मा’र दी। गो’ली लगने के बाद छात्रा ज’ख्मी हो गई, उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रा है।

बिहार में उठते सवालों के बीच छात्रा को सरेराह मार दी गोली, हालत गंभीर; देखें सीसीटीवी VIDEO

वारदात इंद्रपुरी में हुई। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और आरोपी पूर्व प्रेमी फरार है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लड़की को गोली मारकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात पटना के बेऊर थाना इलाके के इंद्रपुरी रोड नंबर 4 पर बुधवार दोपहर में हुई। गोली चलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। छात्रा के पिता सब्जी बेचते हैं। उसका घर मौके से करीब 200 मीटर ही दूर है।

कोचिंग संस्थान बदलने से नाराज था एक्स बॉयफ्रेंड

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। छात्रा पहले किसी और कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जाती थी। वहीं पर एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बाद में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिर छात्रा ने दूसरे कोचिंग संस्थान में जाना शुरू कर दिया। इससे उसका पूर्व प्रेमी नाराज हो गया और उसने छात्रा को गोली मार दी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बेऊर थानेदार अतुलेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी जक्कनपुर का रहने वाला है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड उसका पीछा करते हुए दिख रहा है।

फुटेज में देखने से पता चल रहा है कि आरोपी ने छात्रा के सिर में गोली मारने की कोशिश की थी। मगर वह आगे बढ़ गई और गोली उसके कंधे में जाकर लग गई। सिर में गोली लगती तो छात्रा की मौके पर ही मौत हो सकती थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *