एक चोरी की वारदात ऐसी भी……… लखनऊ में चिनहट के देवराजी विहार इलाके में चो’रों ने घर में बने गोदाम से 17 लाख की चॉकलेट चोरी कर ली। इतना ही नहीं पहचान न खुले इसलिए चोर डीवीआर भी उठा ले गए।


ओमेक्स सिटी निवासी व्यापारी राजेन्द्र सिद्धू कैडबरी के डीलर हैं। राजेन्द्र के मुताबिक देवराजी विहार इलाके में स्थित घर को कुछ समय पहले गोदाम बना दिया था। सोमवार रात पड़ोसी द्वारा गोदा के दरवाजे खुले होने की सूचना मिली।


सूचना पर गोदाम पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे खुले पड़े थे। कमरे में रखी करीब 17 लाख रुपये की कैडबरी की चाॅकलेट गायब थी। वहीं डीवाआर व सिलेण्डर समेत अन्य सामान भी गायब था। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

दो माह पहले ही घर को बनाया था गोदाम
राजेन्द्र सिंह सिद्धू के मुताबिक करीब दो माह पहले ही चिनहट के देवराजी बिहार इलाके में स्थित घर से ओमेक्स सिटी में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद घर में चाॅकलेट का गोदाम बना दिया था।


















Be First to Comment