Press "Enter" to skip to content

पूर्णिया में संदि’ग्ध हा’लत में युवक की मौ’त, अर्धनिर्मित घर से मिला श’व

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर इलाके में सोमवार को अर्धनिर्मित घर से एक युवक की संदि’ग्ध हालत में ला’श मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

अर्धनिर्मित घर से मिला शव, नशे का आदि था, एक माह पहले घर से भागा था | Youth  dies in suspicious condition in Purnia - Dainik Bhaskar

लोगो ने घट’ना की सूचना मरंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृ’तक की पहचान कर ली गई है।

मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी काॅलोनी के रहने वाले गोविंद कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की बहन ऋचा देवी ने बताया कि गोविंद स्मैक और तरह तरह के नशे का सेवन करता था। नशेड़ियों के संगत में आकर उसने पढ़ाई भी अधूरा छोड़ दिया। परिवार के लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं मानी। नशे के हालत में अक्सर परिवार के लोगो के साथ विवाद करता था।

एक महीना पूर्व उसने घर वालोंं से नशे के लिए रुपए मांगे। जब रुपए देने से इंकार किया तो वह घर छोड़कर कहीं चला गया। परिवार के लोगो ने काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। आज पता चला कि सुनसान जगह पर बने एक अर्धनिर्मित घर में गोविंद की लाश मिली है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि जिस घर में गोविंद का लाश मिला है। उस घर में नशेडियो का अड्डा बन गया है। 24 घंटे नशेडी नशे का सेवन करते हैं। पुलिस को कई बार सूचना दी गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटनास्थल और आसपास में भारी मात्रा में माचिस का डिब्बा, सिगरेट, कागज के टुकडे व अन्य कई प्रकार के आपत्तिजनक सामान मिले है। जिससे यह पता चलता है कि उस जगह पर नशा सेवन किया जाता है।

Share This Article
More from PURNIAMore posts in PURNIA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *