Press "Enter" to skip to content

अफेयर के शक में तवे से पी’टकर पत्नी की ह’त्या! पूर्णिया में महिला के श’व के पास मिला लेटर

पूर्णिया में एक लेटर ने कल्याणी ह’त्याकांड का राज खोल दिया है। कल्याणी के श’व के पास से एक लेटर बरामद हुआ है। इसमें लिखा था बुरे काम का बुरा नतीजा।

पूर्णिया में महिला के शव के पास मिला लेटर; लिखा- बुरे काम का बुरा नतीजा |  Purnia News; Kalyani murdered in illicit relationship - Dainik Bhaskar

पति के रहते किसी और से संबंध, कोई भी बर्दाश्त नहीं करता। लेटर के अंत में इंग्लिश से नीरज लिखा है। नीरज कल्याणी के पति का नाम है। पुलिस को नीरज पर अवैध संबंध में हत्या करने का शक है। वारदात की जांच कर रही है।

पुलिस को शक है कि अपनी पत्नी की हत्या के बाद नीरज ने लेटर लिखा होगा।

तवे से पीटकर हत्या का शक
कल्याणी की लाश शनिवार को प्रभात कॉलोनी में बंद कमरे से मिली थी। पास ही लोहे का तवा पड़ा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तवे से पीटकर पति ने पत्नी की हत्या की। लेटर लिखा और फिर फरार हो गया।

मौसेरी बहन ने नीरज और उसके दोस्त पर दर्ज कराया मामला

कल्याणी कुमारी की मौसेरी बहन विष्णु प्रिया ने केहाट थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मृतका की मौसेरी बहन ने पुलिस को दिए फर्द बयान में कहा कि कल्याणी कुमारी की हत्या उसके पति नीरज मेहता, नीरज का दोस्त गौतम कुमार और अन्य लोगों ने प्रभात कॉलोनी स्थित कमरे में की है। नीरज बराबर कल्याणी को धमकी भी देता रहता था। बीकोठी थानाक्षेत्र के बड़हरी निवासी नीरज कुमार मेहता पत्नी की हत्या के बाद से फरार है।

5 साल पहले नीरज से कल्याणी ने किया था प्रेम विवाह

मौसेरी बहन ने पुलिस को बताया कि कल्याणी और नीरज ने भाग कर प्रेम विवाह किया था। दोनों को 4 साल की एक बेटी भी है। कुछ दिनों से दोनों के बीच खटपट चल रही थी। नीरज को शक था कि उसकी पत्नी किसी और मर्द के संपर्क में थी। केहाट थानाध्यक्ष पुनि सिंह ने बताया कि कल्याणी हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Share This Article
More from PURNIAMore posts in PURNIA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *