पटना सिटी में अप’राधियों के मन से कानून का खौ’फ पूरी तरह से निकल चुका है। एक के बाद एक वहां आपरा’धिक वार’दातें जारी हैं। महज 8 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर दो खू’नी वार’दातें हुई। इसमें एक जगह पर युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई है। तो दूसरी वा’रदात में भी अप’राधियों की प्लानिंग युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या करने की ही थी। पर वो घा’यल हो गया और हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।


ह’त्या की वा’रदात शनिवार की है। मामला सुल्तानगंज थाना इलाके के तहत शाहगंज के मोहम्मदपुर इलाके का है। इस इलाके में 28 साल के मुन्ना का घर है। सुबह के वक्त मुन्ना अपने घर से निकला था। वो बाजार समिति पैदल ही जा रहा था। उस वक्त सुबह के 5 बजे थे। अचानक से उसके सामने अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही मुन्ना वहीं पर गिर गया और चंद मिनटों के अंदर उसकी मौत हो गई।

गोली मारने वाले अपराधरी कौन थे? इनकी कितनी संख्या था? किस चीज से आए थे? इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। बस गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी और मौके पर पहुंचे। तब परिवार और फिर सुल्तानगंज थाना को हत्या की जानकारी दी। घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस को हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

रात में गो’ली मा’रकर भागे अप’राधी
दूसरी वा’रदात शुक्रवार के देर रात की है। खांजेकला थाना के तहत सदरगली इलाके में अपरा’धियों ने मो. शेरू नाम के युवक के उपर जा’नलेवा ह’मला किया। अपरा’धी इसकी ह’त्या करने आए थे। गोली उसी हिसाब से चलाई। जो शेरू के पेट में लगी। इस वारदात में वो घायल हो गया। उसका इलाज NMCH में चल रहा है।

वहीं गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस का दावा है कि घायल युवक भी अपराधी है। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस में यह जेल भी जा चुका है। आशंका है कि गैंगवार के तहत इसके उपर जानलेवा हमला हुआ हो। फिलहास इस मामले की भी जांच चल रही है।












Be First to Comment