Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में हा’दसा: तेज र’फ्तार बाइक बिजली के पोल से टक’राई, दो की मौ’त

मुजफ्फरपुर जिले में तेज र’फ्तार ने बाइक सवार दो युवकों की जा’न ले ली। दरअसल, घट’ना मुसहरी थाना के कोठिया की है।

bihar me accident 3 youths killed road accident speeding vehicle hit bike  muzaffarpur bihar

बाइक सवार दो युवक बाजार जा रहे थे। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही बाइक एक बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक भी गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। वे खून से लथपथ थे। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय PHC में भर्ती कराया।

लेकिन, डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दरभंगा जिले के विशुनपुर के उमेश सहनी के पुत्र रवि कुमार (18) और पियर के हरिमोहन पांडेय के पुत्र देवराज (28) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि देवराज राजमिस्त्री का काम करता था और रवि मैट्रिक में पढ़ता था। दोनों बाजार किसी काम से जा रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ।

ओवरटेक करने में हादसा होने की आशंका

घटना के बाद मुसहरी थानेदार शशिभूषण कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लोगों ने आशंका जताई कि हो सकता है कि बाइक सवार युवक किसी वाहन को ओवरटेक कर निकले होंगे। लेकिन, अचानक से बिजली का पोल सामने आने के कारण संतुलन बिगड़ा होगा और बाइक इससे टकरा गई होगी। घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजन चीत्कार कर रहे हैं। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद

इधर, घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद शुरू कर दी है। मृतक रवि के पिता उमेश सहनी समेत अन्य परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं। वहीं देवराज के घरवाले सूचना मिलने पर वहां से रवाना हो गए हैं। उन्हें मेडिकल आने को पुलिस ने कहा है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *