मुजफ्फरपुर: बरुराज थाना क्षेत्र के परसौनिनाथ (फुलवारिया) चौक के समीप मंगलवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस में शामिल एक युवक ट्रांसफॉर्मर से निकले अर्थ वायर की च’पेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौ’त हो गई।

मृ’तक तबरेज परसौनीनाथ निवासी मो. असीम का पुत्र था। हाल ही में वह सऊदी अरब से छुट्टी पर घर आया था। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। सीओ अरविन्द कुमार अजीत, बीडीओ प्रशांत कुमार, पूर्व विधायक नंद कुमार राय, जिप सदस्य पार्षद पूनम देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख मो. फिरोज मृतक के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी।

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता दूसरे राज्य में रहकर काम करते हैं। उनके आने के बाद बुधवार को शव दफन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मुहर्रम जुलूस में भारी भीड़ थी। जुलूस फुलवरिया चौक पर पहुंचा था। ताजिया मिलानी के दौरान भीड़ के कारण धक्का-मुक्की हो रही थी।

इसी दौरान तबरेज धक्का खाकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे अर्थ वायर में सट गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए शहर भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर आ गए।

ग्रामीणों का आरोप है बिजली विभाग की लापरवाही से तबरेज की मौत हुई है। ट्रांसफॉर्मर जमीन से कम ऊंचाई पर है। ग्रामीणों का कहना है कि जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर देनी चाहिए थी। मृतक के परिजन को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की गई है।

नौ दिन बाद होना था निकाह
परिजनों के अनुसार तबरेज का निकाह होना था। इस लिए वह 15 दिन पहले ही विदेश से घर आया था। नौ दिन बाद उसका निकाह होना था। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद मुहर्रम के जुलुस को ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए रोक दिया। मृतक के दरवाजे पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।












Be First to Comment