बिहार के अररिया जिले से मॉब लिंचिंग की घ’टना सामने आ रही है, जहां मवेशी चो’री के शक में एक अधेड़ की पी’ट-पी’टकर ‘ह’त्या कर दी गई।


मृतक की पहचान सिमरहा ओपी क्षेत्र के खवासपुर पंचायत के देवपुरा गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी लखन राम (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कथित तौर पर भैंस चुराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया और बाद में रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित की पहचान लखन राम के रूप में हुई है। मृतक के परिवार को घटना के बारे में सूचना दे दिया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हम विभिन्न स्रोतों से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ मवेशी चोरी के कम से कम दो मामलों में आरोप पत्र दायर किया गया है। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। बता दें कि अररिया में पिछले पांच वर्षों में मवेशी चोरी के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की कम से कम पांच घटनाएं हुई हैं।
















Be First to Comment