Press "Enter" to skip to content

नालंदा में वार्ड सदस्य के घर 8 लाख की चो’री, पत्नी के इलाज के लिए गए थे शहर

नालंदा जिला अंतर्गत नूरसराय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बीती रात बंद मकान को निशाना बनाते हुए बद’माशों ने चो’री की घ’टना को अंजाम दिया।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

पी’ड़ित शेरपुर निवासी वार्ड सदस्य कुमार सौरव आनंद की पत्नी ने बताया कि वे अपने इलाज के लिए पति के साथ गुरुवार को बिहार शरीफ गई हुई थी। शाम हो जाने के कारण वे बीती रात बिहार शरीफ में ही रुक गई। जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया।

बंद पड़े मकान में बदमाश छत के सहारे घुस आए और स्टोरवेल में रखें दो लाख नगद समेत 8 लाख के सोने चांदी के जेवरात सहित बर्तन की चोरी कर ली।

जेवरात में सोने का चैन, अंगूठी, पायल आदि शामिल है। आज सुबह जब बिहार शरीफ से लौटे तो घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कमरे में इधर-उधर सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। नूरसराय थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share This Article
More from NALANDAMore posts in NALANDA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *