Press "Enter" to skip to content

पंडारक में किसान का मर्ड’र, खेत जुताई करने गया था, अपरा’धियों ने आंख में मा’री गो’ली

पटना से करीब 80 KM दूर पंडारक थाना क्षेत्र के टाल इलाके मे हथि’यारों से लैस बेखौफ अपरा’धियों ने किसान की गोली मार हत्या कर दी। घ’टना को अंजाम देने के बाद बदमाश किसान का ट्रैक्टर भी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। - Dainik Bhaskar

इधर, देर शाम तक जब मृ’तक अपना घर नहीं पहुंचा। तब परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे के आसपास मृतक का शव ग्वाशा खंदा के पास से बरामद किया गया। इसके बाद परिजनो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे ले अनुमंडल अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान ग्वाशा शेखपुरा पंचायत के मिराचक गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र यादव के रूप में की गयी है। घटना के बाद से ग्रामीणों मे कोहराम मच गया है।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई विद्या राय ने बताया कि महेंद्र यादव चिंतामनचक गांव के किसी व्यक्ति के खेत का जोताई करने गए थे। खेत जोताई कर लौटने के दौरान बदमाशो ने ग्वाशा खंदा के पास हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं ट्रैक्टर को बदमाश ले भागे।

रात भर परिजन रहे परेशान

मृतक जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तब परिजनो ने मृतक के मोबाइल पर काल करना शुरू किया। लेकिन फोन रिसिव नहीं होने के कारण परिजनो को चिंता सताने लगी।

इसके बाद परिजन रात से खोजबीन करने शुरू कर दिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास परिजनो को जानकारी हुई कि एक व्यक्ति का शव ग्वाशा खंदा के पास फेंका हुआ है। इसके बाद मृतक के शव का शिनाख्त किया जा सका।

हत्या के कारणो का नहीं हो सका है खुलासा

परिजनो का कहना है की मृतक महेंद्र यादव के पुत्र मंगल यादव का भी करीब चार-पांच साल पूर्व गोली मार कर हत्या की गयी थी। इसके बाद थाने मे मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि, बाद मे दोनों पक्षो के बाद आपसी सुलह हो गया था और दोनों पक्षों के बीच फिलहाल अच्छे रिश्ते है। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि घटना का मुख्य वजह यह हो सकता है कि ट्रैक्टर को बदमाश लूटने आए होंगे और विरोध करने पर गोली मार हत्या कर दी गयी हो।

निर्मम तरीके से की गयी है हत्या

मृतक के भाई विद्या राय का कहना है कि बदमाशों ने मृतक के सीने तथा आंख मे गोली मारी है। इसके बाद बदमाशों ने क्रूरता पूर्वक मृतक के सिर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग अचंभित हैं। स्थानीय लोग पुलिस से मांग करते हुए कहा कि बदमाशों की जल्द शिनाख्त कर कारवाई करें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *