Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर में डॉक्टर की लाप’रवाही से गर्भवती की मौ’त, आक्रो’शित लोगों ने सड़क पर जमकर किया हं’गामा

समस्तीपुर में एक अस्पताल में डॉक्टर की लापर’वाही से गर्भवती महिला की मौ’त हो गई। मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को लदौरा गांव निवासी किशोरी सहनी की पुत्री नीता देवी जो 6 महीने की गर्भवती थी। हालांकि, वह थोड़ा कमजोर थी।

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने  किया जमकर हंगामा - Samachar Samrat

इसके कारण उसे कल्याणपुर के एक निजी अल्ट्रासाउंड में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर परिजन ले गए। उसे अल्ट्रासाउंड कर्मी द्वारा उसे ब्लड की कमी होने की जानकारी देते हुए अस्पताल में चिकित्सक से सलाह लेने की जानकारी दी।

इसके बाद उसके परिजन कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक से सलाह लेने पहुंचे। चिकित्सक द्वारा खून की कमी बताकर खून चढ़ाने की बात की। एक परिजन घबराते हुए चिकित्सक की बात मान ली और गर्भवती महिला को खून चढ़ाने के लिए राजी हो गए।

इसके बाद चिकित्सक गर्भवती महिला का उपचार जारी कर दिया। हालांकि जब चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला को खून चढ़ाया जा रहा था। उसी दौरान गर्भवती महिला की स्थिति बिगड़ने लगी।

इसके बाद डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर होने के बाद भी उसके परिजन को समस्तीपुर निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। जब तक परिजन गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित होकर परिजन व ग्रामीणों ने मृतक के शव घर लाते वक़्त कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ के लदौरा चौक के समीप सड़क पर शव रख कर सड़क के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आवागमन ठप हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया इसके बाद यातायात बहाल हुई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *