Press "Enter" to skip to content

पटना सिटी में विवाहिता का मर्ड’र, दहेज के लिए गला दबाकर मा’र डाला, पति और सास गिर’फ्तार

पटना सिटी में एक विवाहिता की गला दबाकर ह’त्या का मामला प्रकाश में आया है। मृ’तक महिला के परिजनों ने दहेज के लिए महिला को गला दबाकर ह’त्या का आ’रोप लगाया है।

विवाहिता की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति एवं उनकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना सिटी के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खजूर बन्ना की रहने वाली समय दिन नामक एक महिला की परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर डाला।

मृतक महिला के भाई मोहम्मद मुशहीद ने बताया कि वह लोग आलमगंज के रहने वाले हैं और 2 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन समरीन की शादी खजूर बनना निवासी अनवर उर्फ टीपू से की थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी बहन से एक बच्चा भी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बराबर उनकी बहन को उनका पति दहेज के लिए पैसे की मांग करता था और पैसा नहीं देने पर बराबर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार की देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। जब वे सभी लोग सुल्तानगंज पहुंचे तो देखा कि उनकी बहन मृत पड़ी हुई है।\

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल वालों ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर डाला। घटना के बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत सुल्तानगंज थाने में दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति अनवर एवं महिला के सास खुशमीदा खातून को गिरफ्तार कर लिया।

सुलतानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *