बिहार में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पटना पुलिस एक घटना को सुलझा नहीं पाती कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस देखते ही रह जाती है.


ताजा मामला दानापुर से सटे मनेर थाना अंतर्गत शेरपुर बाजार की है जहां मंगलवार की देर रात अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को गोलियों से भून डाला, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में दुकानदार की मौत हो गई.

इस घ’टना के बाद गु’स्साए लोग सड़क पर उतर आए और पटना-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जाम करते हुए जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. घट’ना के बारे में बताया जा रहा है कि मनेर शेरपुर निवासी ललित राय का पुत्र 26 वर्षीय निराला कुमार मंगलवार की रात अपने मोबाइल दुकान पर बैठा था।

इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार अपराधी उसकी दुकान पर पहुंचे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया इसी क्रम में एक अपराधी ने कमर से पिस्तौल निकालकर निराला कुमार पर दनादन गोलियां दाग दी और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी मनेर थाने को देते हुए घायल को दानापुर अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल ले जाने के ही क्रम में मोबाइल दुकानदार की मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. निराला कुमार के मौत की सूचना आग की तरह शेरपुर गांव में फैल गयी.

सूचना मिलते ही गांव के लोग उग्र हो गए और पटना-आरा मुख्य मार्ग को मनेर के शेरपुर के पास जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौका-ए-वारदात पर पहुंची मनेर पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है.











Be First to Comment