Press "Enter" to skip to content

सीवान में बड़ा हा’दसा, गैस सिलेंडर में ब्ला’स्ट से एक ही परिवार के 7 लोग झुल’से

बिहार के सीवान जिले में बुधवार अलसुबह बड़ा हाद’सा हो गया। गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में गैस सिलेंडर में विस्फो’ट में सात लोग गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। घ’टना के बाद मकान में आ’ग लग गई।

सीवान में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे; दो की हालत गंभीर

विस्फो’ट इतना भयानक था कि घर के कंक्रीट तक उखड़ गए। इसके बाद आसपास के घरों में सो रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी घा’यल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हा’दसे की सूचना मिलने के बाद मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए। सभी लोगों को आग से बाहर निकाला और निजी वाहनों से पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल लोगों की पहचान  बलुआ गांव निवासी हरेराम यादव, साधना देवी, हर्ष यादव, आरसी कुमारी, राजन देवी, शालू कुमारी और श्रवण यादव के रूप में हुई हैं।

परिजन ने उन्हें  गोरखपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से दो लोगें की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है। परिजन का कहना है कि घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इसके बाद घर के मुखिया हरेराम यादव उठ कर उसे देखने गए, तभी सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया।

परिजन की मानें तो विस्फोट इतना तगड़ा था की उसने घर के छत, कंक्रीट, सामान और वहां मौजूद लोगों को कई फीट दूर फेंक दिया। घटना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को पहले इलाज के भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *