Press "Enter" to skip to content

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर: कांवरियाें की सेवा करती दिखी 8 साल की राजनंदनी, बचपन से है दिव्यांग

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रोड में एक बच्ची एक पैर पर कूद- कूदकर कांवरियाें सेवा करती दिख रही है। जिसकी भी नजर पड़ रही, वो बच्ची को एक बार जरूर दुलार करता है।

कांवरिया सेवा करती दिव्यांग बच्ची।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। रविवार की शाम पहलेजा गंगा घाट से पवित्र जल लेकर जाने वाले सैकड़ों डाक कांवरियाें की सेवा में एक 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची लगी हुई है।

कांवरियों को बिस्किट बांटती राजनंदनी।

हाजीपुर सदर प्रखंड के लाल पोखर दिघी निवासी सुभाष कुमार सिंह के मुताबिक उनकी बेटी 8 वर्षीय राज नंदनी सिंह जन्म से एक पैर नहीं है। उनका 10 वर्षीय बेटा सर्वोत्तम सिंह के साथ हर साल बोल बम कांवरियां की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी धार्मिक कार्य होता है। उसमें बेटी, बेटा मिलकर हाथ बंटाने का कार्य करते हैं।

बेटी राजनंदनी सिंह विगत तीन वर्षों से कांवरियाें की सेवा कर रही है। राज नंदनी सिंह बाबा के दरबार में जाने वाले डाक कांवरियाें की सेवा में हाथों में फल लेकर खड़ी होकर कूदते हुए उन्हें देती है। बच्ची के पिता सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगते हैं कि मेरी बच्ची, बच्चा पढ़ लिखकर परिवार का सहारा बन जाए।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *