Press "Enter" to skip to content

पटना: रिटायर्ड डीएसपी के मकान में प्रॉपर्टी डीलर की गो’ली मा’रकर ह’त्या, कमरे से मिली ला’श

बिहार की राजधानी पटना में अपरा’धियों ने अप’राध की बड़ी घ’टना को अंजाम दिया है. मामला राजीव नगर से जुड़ा है जहां थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब आशियाना नगर फेज 1 के ओम विहार कॉलोनी में रिटायर्ड डीएसपी के मकान में एक प्रॉपर्टी डीलर की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई.

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (मृतक की फाइल फोटो)

प्रॉपर्टी डीलर का नाम आनंद कुमार बताया जाता है जिसकी उम्र महज 30 साल थी. आनंद का श’व उसके कमरे में बरामद किया गया और उसके बदन पर कपड़े नहीं थे.

आनंद नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिछले साल एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था. कमरे की तलाशी जब पुलिस ने ली तो उसमें दो बैग्स में पुलिस द्वारा लड़कियों के कपड़े बरामद किए गए.

पटना एसएसपी के निर्देश पर मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. घ’टना की जानकारी होने के बाद पटना के सिटी एसपी भी अम्बरीष राहुल के अलावा डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार और थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने पूरे मामले की अपने स्तर पर छानबीन की.

बाद में परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सिटी एसपी की मानें तो कमरा अंदर से बंद था, इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर पुलिस फिलहाल अनुसंधान कर रही है. फिलहाल कमरे से कोई हथियार बरा’मद नहीं किया जा सका है, ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है. मृतक प्रॉपर्टी डीलर आनंद मूल रूप से पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के निहाल का रहने वाला बताया जाता है. 2 साल से वह इसी कमरे में रह रहा था.

सोमवार को जब उसके पिता रामलखन मोची उसके लिए खाना लेकर आए तो यह घटना उजागर हुई. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब आनंद के पिता जब उसे पुकार रहे थे. इसी बीच मकान मालिक का परिवार भी वहां पहुंच गया. लोगों ने देखा कि आनंद का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है. शव के पास खून पसरा हुआ था और सिर में जख्म के दो निशान मिले हैं. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे दो गोलियां मारी गई हैं.

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आनंद के दोस्त गुड्डू और अमित भी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आनंद के घरवालों ने दोनों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी. आनंद के छोटी बहन अनु के मुताबिक अमित कम उम्र के लड़कों को अधिक रुपए कमाने का लालच देकर पेटीएम लूट लेता था.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *