Press "Enter" to skip to content

बिहार में 23 संदिग्ध आ’तंकी फ’रार, पटना-मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में SIT की ताब’ड़तोड़ छा’पेमारी

पटना के फुलवारी शरीफ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के टेरर कैंप का खुलासा होने के बाद 23 संदिग्ध आतंकी फरार हैं। एटीएस बिहार पुलिस की एसआईटी और एटीएस इनकी तलाश के लिए बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है।

पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, छपरा समेत अन्य जिलों में पीएफआई और एसडीपीआई के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसआईटी अब गली-गली इनके पोस्ट चस्पा करने की तैयारी में हैं।

जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ में पीएफआई दफ्तर से आतंकी ट्रेनिंग कैंप के भंडाफोड़ के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से 23 संदिग्ध आतंकी अभी तक फरार हैं। ये सभी बिहार के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। ये सभी पीएफआई और उससे जुड़े संगठन एसडीपीआई से जुड़े हुए हैं।

एसआईटी ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान स्थित एग्जीबिशन रोड में पीएफआई और एसडीपीआई के ठिकानों पर इनकी तलाश की।

इसके अलावा नालंदा, सारण, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत अन्य 10 जिलों में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। एटीएस भी इस मामले में तफ्तीश कर रही है। एटीएस की टीम फुलवारीशरीफ में देर रात तक डटी रही।

छापेमारी की पुष्टि पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने की है। उनका कहना है कि फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी हर संभव प्रयास कर रही है। अगर ये संदिग्ध आतंकी जल्द नहीं पकड़े गए तो पुलिस गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन देगी। इसके बाद संदिग्धों के ठिकानों पर गली-गली पोस्टर चस्पा किए जाएंगे और उनकी संपत्ती की जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *