Press "Enter" to skip to content

पटना में ससुर की गो’ली मा’रकर ह’त्या, घरेलू विवा’द में दामाद ने किया म’र्डर

राजधानी पटना के पुनपुन प्रखंड के गौरीचक थाना क्षेत्र के उसफा गांव में मंगलवार की देर रात पारिवारिक कल’ह में दामाद ने 75 वर्षीय ससुर को गो’ली मार’कर ह’त्या कर दी और मौके से फरा’र हो गया।

घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब लोग गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले। देखा तो दलान में ससुर की आंख और गले में एक एक गोली लगी हुई है। वह मृत अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा है।

घटना की जानकारी परिवार वालों ने गौरीचक पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। बता दें कि उसफा गांव निवासी बासुदेव यादव ने बेटी की शादी फतुहा थाने के देवरसौखी गांव के शंकर यादव से की थी।

शादी के बाद शंकर अपने पत्नी को अक्सर मारपीट करते रहता था, जिसका विरोध हमेशा उसके ससुर करते थे। रविवार को ही बासुदेव ने अपनी बेटी को देवरसौखी गांव से लेकर उसफा आ गया था। इसपर उसका दामाद आगबबूला हो गया और वह मंगलवार की रात अपने ससुराल पहुंच गया। पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा जब इसका विरोध ससुर ने किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

जब वह खाना खा कर दलान में सोने गया तो पहले से घात लगाए उसके दामाद ने दो गो’ली मा’र दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वह बाइक से फरार हो गया। इस संबंध में गौरीचक थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि श’व को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार की सुबह एनएमसीएच भेज दिया गया।

अब तक मृ’तक के परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। परिवारिक कलह में दामाद ने अपने ससुर को गोली मार कर हत्या की है। उसकी गिरफ्तरी के लिए गांव में छापेमारी की गई है लेकिन वह फरार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि उसे कितनी गोली लगी है।पुलिस छानबीन कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *