Press "Enter" to skip to content

प्रेमी संग ऐसी रात बिताई, सुबह होते ही अस्पताल पहुंची प्रेमिका तो प्रेमी गिर’फ्तार, जानें मामला

बिहार के लखीसराय में एक गर्लफ्रेंड के घर रात बिताने गए प्रेमी को सुबह के समय पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसके साथ काफी मा’रपीट की गई। इस बात से उसकी प्रेमिका काफी आ’हत हो गई और फां’सी पर ल’टककर अपनी जा’न देने की कोशिश की।

हालांकि, उसे तुरंत उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की को जिला अस्पताल से पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रेमी को पुलिस हिरासत में है।

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के परिवार वाले मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भागलपुर गए हुए थे। इसी बीच रात में लड़की ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया था। रातभर लड़की अपने प्रेमी के साथ ही रही।

प्रेमी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अरमा गांव का बताया जा रहा है। सुबह लड़की के पड़ोसी रिश्तेदार व अन्य लोगों ने जब छानबीन की तो लड़के को घर में पाया। प्रेमी को पकड़ने के बाद वहीं पर बांध लिया गया।

जब परिजन पहुंचे तो लड़की कहने लगी कि उसे लड़के के साथ जाना है। परिजनों ने इनकार कर दिया। इस बीच लड़की अपने कमरे में चली गई और वहां किसी जहरीली पदार्थ का सेवन करते हुए फांसी के फंदे से लटक गई। वहां मौजूद लोगों को जब पता चला तो मिट्टी की दीवार तोड़कर लड़की को घर से बाहर निकाला और पहले तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में भर्ती कराया।

हालांकि, लड़की की तबीयत बिगड़ती हुई देखकर वहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। लड़की की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस बीच ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *