Press "Enter" to skip to content

पटना में पूर्व जिला पार्षद की ह’त्या, फ्लैट से संदि’ग्ध स्थिति में मिली ला’श

पटना के दानापुर इलाके में नौबतपुर के पूर्व जिला परिषद राकेश उर्फ गुड्डू सिंह का श’व उनके फ्लैट से संदि’ग्ध परिस्थिति में बरा’मद किया गया है. बताया जाता है गुड्डू सिंह वर्तमान में नौबतपुर के तीसखोरा के वार्ड सदस्य भी हैं.

गुड्डू सिंह रूपसपुर थाना क्षेत्र के वैश्वशरैया नगर में साकेत सदन के फ्लैट में रहते थे. उसी फ्लैट में उनका श’व बरामद किया गया है. श’व जहां जिस कमरे से बरा’मद किया गया है उसके आसपास खू’न के ध’ब्बे भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे परिजन ह’त्या की आशंका जता रहे हैं।

उनका कहना है कि गुड्डू सिंह की ह’त्या की गई है. घट’नास्थल पर जानकारी के बाद रूपसपुर पुलिस भी पहुंची साथ ही दानापुर एएसपी अभिनव धीमान भी पहुंचे और मामले की तफ्तीश कर रहे हैं. उनका कहना है कि अभी मामले की तफ्तीश चल रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस तरह से हत्या की गई है. फिलहाल है मामला संदिग्ध लग रहा है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसे नकारा नहीं जा सकता, उसकी भी जांच पुलिस कर रही है.

बताया जाता है कि काफी दिनों से गुड्डू यहीं रह रहे थे. इनका किनके साथ उठना बैठना और घर पर आना जाना था सभी की तफ्तीश होगी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में लगी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *