पटना जिले में शुक्रवार को 102 नये कोरोना से संक्रमित मिले हैं। पटना में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक पटना में कुल 556 सक्रिय मरीज हो चुके हैं। इसमें से 19 मरीज भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।

पटना के भर्ती मरीजों की संख्या सात है। दूसरे जिले के 12 मरीज पटना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हर दिन करीब 8000 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।

सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अपील की गई है कि जिनको सर्दी-खांसी और बुखार है, उन्हें तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है।


















Be First to Comment