Press "Enter" to skip to content

पटना : घर में घुसकर छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, नाबालिग लड़की ने जमकर पी’टा, पुलिस के हवाले किया

पटना : घर में घुसकर छेड़खानी व मा’रपीट करने वाले को नाबालिग लड़की ने जमकर पी’टा। फिर उसे पकड़ कर पुलिस के हवा’ले कर दिया। यह घट’ना गुरुवार देर रात पाटलिपुत्र इलाके में हुई।

आरो’पित को गिर’फ्तार कर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरो’पित मूलरूप से हर-हर महादेव थाना जिला बेगूसराय का रहने वाला है। पी’ड़िता के बयान पर उसके खि’लाफ पाटलिपुत्र थाने में छे’ड़खानी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया है कि कई दिनों से आरोपित नाबालिग को परेशान कर रहा था। गुरुवार की रात लड़की अपने घर में थी। रात करीब नौ बजे आरोपित लड़की के घर पर पहुंच गया। इसके बाद धक्का देकर लड़की के घर का दरवाजा खोल दिया। कमरे में घुसने के बाद आरोपित ने दरवाजा बंद कर छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई। आरोपित को पकड़ने के बाद उसकी धुनाई शुरू कर दी।

लड़की से हाथ छुड़ाकर आरोपित ने भागने की कोशिश की लेकिन लड़की उसे पकड़कर कमरे में बैठाए रही। वहीं लड़की के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लड़की ने आरोपित को परिजनों के हवाले कर दिया।

परिजनों की सूचना पर पाटलिपुत्र थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानेदार ने बताया कि आरोपित मनचला है। पूर्व में भी वह कई युवतियों से छेड़खानी कर चुका था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *