Press "Enter" to skip to content

जं’ग का मैदान बना पटना का अशोक राजपथ, छात्रों और स्‍थानीय लोगों के बीच जम’कर चले ईं’ट-प’त्‍थर

बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में छात्रों और स्‍थानीय लोगों के बीच हिंस’क झ’ड़प हो गई. दोनों तरफ से जम’कर ईं’ट और पत्‍’थर बर’साए गए. मामूली सी बात पर छात्र और स्‍थानीय लोग आमने–सामने आ गए. दोनों के बीच जमकर मार’पीट भी हुई. अशोक राजपथ पर हिंस’क ट’कराव होने की वजह से यातायात भी बा’धित हो गया. इसके चलते लंबा जाम लग गया.

स्‍थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्र’वियों को वहां से खदे’ड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ और वाहनों के आवागमन को सुचारू किया जा सका. पत्‍’थरबाजी के कारण अशोक राजपथ पर हर तरफ ईंट और पत्‍थर ही दिखाई दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मलेरिया ऑफिस के पास गुरुवार देर रात राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्रों और स्थानीय लोगों में जम’कर ‘मा’रपीट और पथ’राव हुआ. इससे अशोक राजपथ पर अफरा-तफरी मच गई. आक्रो’शित छात्रों ने सड़क किनारे लगे कई ठेले और खोमचों को पलट दिया. छात्रों के इस उपद्र’व के बाद स्थानीय लोग एकजुट हो गए और वे भी सड़क पर उतर कर जमकर हंगा’मा मचाने लगे. उप’द्रव बढ़ता देख सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया. वहीं, अशोक राजपथ पर भी परिचालन को सामान्य कराया।

छात्रों पर दुकानदार की पिटाई का आरोप
बताया जाता है कि राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्रों का हॉस्टल के पास दुकान लगाने वाले एक चाउमिन दुकानदार के साथ पैसे को लेकर वि’वाद हो गया था. आरोप है कि हॉस्टल के छात्रों ने चाउमिन दुकानदार कुंदन की पिटाई कर दी और उसके ठेले को भी पलट दिया. स्थानीय दुकानदार की पिटाई के बाद मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए और सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा मचाने लगे. सड़क पर स्थानीय लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर हॉस्टल के छात्र भागकर हॉस्टल की छत पर आ गए और वहां से पथराव करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव होने ललगा. इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

चाउमिन दुकानदार के घर पथराव का आरोप
आरोप है कि राजकीय अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने चाउमिन दुकानदार के घर पर भी पथराव किया. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया. सड़क पर अचानक से हुई मारपीट और पथराव में दो राहगीरों को मामूली चोटें आईं. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *