Press "Enter" to skip to content

बिहार : साढू के घर पहुंचे युवक का केले के पेड़ से ल’टका मिला श’व, ह’त्या या आत्मह’त्या!

सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में एक युवक का श’व संदिग्ध परिस्थिति में रविवार की सुबह में केले के पेड़ से लट’का हुआ मिला। श’व मिलने की सूचना पर इलाके में फैल गई। मृ’तक की पहचान लाला सहनी के रुप में हुई, जो अपने साढू के यहां आया हुआ था।

सूचना पर पुलिस घ’टना स्थल पर पहुंची और श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई। पोस्टमार्टम के बाद श’व परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मृ’तक के पिता के बयान पर पत्नी, साढू और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

बताया जाता है कि मूल रुप से सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला लाला सहनी लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर दियारे में रहता था। कुछ दिन पूर्व इसकी पत्नी शोभा देवी अपनी बहन के ससुराल सदर थाना क्षेत्र स्थित इस्माइलपुर में आई थी। तीन दिन पहले लाला सहनी अपनी पत्नी से मिलने अपने साढू के यहां पहुंचा था।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम में किसी बात को लेकर विवा’द हुआ था और सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस के सामने लाला सहनी ने घर पहुंचाने की बात बताई थी, लेकिन पति- पत्नी का विवा’द समझ पुलिस ने लाला सहनी को वहीं छोड़ दिया। हालांकि सदर थानाध्यक्ष ने विवा’द में पुलिस के पहुंचने की बात बताते हुए लाला सहनी के उपस्थित नहीं होने की बात बताई। इसके बाद अचानक सुबह में साढू के घर के कुछ दूरी पर केले के पेड़ से ल’टका हुआ एक शव मिलने की खबर फैली। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। केले के पेड़ से युवक के आत्महत्या की गुत्थी लोगों को समझ नहीं आ रही थी। युवक का शव घुटने के बल जमीन से सटा हुआ था।

वहीं दूसरी और मृत युवक के पिता बालेश्वर सहनी के बयान पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, साढू सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले के अनुसंधान में जुट गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने पत्नी-साली सहित तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *