Press "Enter" to skip to content

पटना : शादी से लौट रहे शख्स की ह’त्या, दिनदहाड़े मा’री गो’लियां

राजधानी पटना के सिटी इलाके में अपरा’धियों का तांड’व जारी है। मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड कर्बला का है, जहां दिन’दहाड़े हथि’यारबंद अपरा’धियों ने एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया. मृ’तक की पहचान दानापुर के तकिया पर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अमजद के रूप में की गई है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. बताया जाता है कि मोहम्मद अमजद अपने दोस्त मोहम्मद ललवा के दरगाह रोड स्थित घर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने दानापुर से पटना सिटी आया था। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर दानापुर लौट रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौ’त हो गई.

घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के दोस्त की भाभी और घटना की प्रत्यक्षदर्शी हीना खातून ने मोहल्ले के ही भोंदवा नामक युवक और उसके दोस्तों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपरा’धियों के खि’लाफ कठोर कारवाई किए जाने की मांग की है।

पटना सिटी डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिर’फ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. सिटी डीएसपी ने पुरानी दुश्मनी में हत्या किए जाने की बात कहते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा सघ’न छा’पेमारी अभियान चलाए जाने की भी बात दोहराई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।

ह’त्या की इस घ’टना को लेकर पूरे मोहल्ले में तना’व का माहौल कायम है, वहीं दिन’दहाड़े ह’त्या की इस वा’रदात से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है और लोग ह’त्या के बाद काफी द’हशत में हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *