Press "Enter" to skip to content

बिहार : लड़की पैदा करने और दहेज को लेकर ससुरालवालों ने विवाहिता को प्रता’ड़ित कर मा’रा ब्ले’ड

बिहार : जहानाबाद शहर के रामानंद कॉलोनी में ब्याही गई एक युवती को लड़की जनने का ता’ना देने और दहे’ज के लिए ससुराल में प्रता’ड़ित कर ब्ले’ड मा’रकर ज’ख्मी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने इस संबंध में अपने पति पुनीत उ़र्फ मोनू कुमार के अलावा सास, ससुर और ननद को नामजद आरो’पित करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में यह भी आरो’प लगाया है कि दूसरी शादी करने के लिए आरोपि’तों ने उन्हें जान मा’रने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी की सूचक मंदाकिनी कुमारी का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2011 में रामानंद कॉलोनी के निवासी पुनीत उर्फ मोनू कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दांपत्य जीवन में एक बच्ची जन्म ली।

लड़की को जन्म देने और दान-दहेज के लिए उन्हें ससुराल में प्रता’ड़ित किया जाने लगा। मा’रपीट की जाने लगी। यह भी कहा है कि 2019 में महिला थाने में पति-पत्नी के बीच समझौता भी हुआ था, जिसका असर उनके पति पर नहीं पड़ा।

महिला ने आरो’प लगाया है कि 12 मई को दिन में उनका पति पहले आकर गा’ली-गलौ’ज और मा’रपीट करने लगा एवं अन्य आरो’पितों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए।

प्राथमिकी में विवाहिता ने आगे यह भी कहा है कि पति ब्लेड लेकर आया और एक हाथ की नस काटने की कोशिश की। दो-तीन बार ब्लेड चलाया जिससे उसकी कलाई से खून बहने लगा। इसके बाद उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *