बिहार के पूर्णिया में 20 दिनों के दौरान हुई सास-बहू की ह’त्या के मामले ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल जिले के बड़हरा थाना के भटोतर गांव में 20 दिन पहले सास की ह’त्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद सोमवार की शाम बहू की भी धारदार हथियार से काटकर ह’त्या कर दी गई। घटना के बाबत मृतका हबिया देवी के पुत्र ने बताया कि उसकी मां रात में बरहरा से अपनी दुकान से लौट रही थी. इसी दौरान ये घटना हुई।

भटोतर में थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर रेलवे गुमटी के पास किसी ने उसकी मां हबिया देवी के सिर पर पीछे से धारदार हथियार से वार किया, जिस कारण वहीं पर उसकी मौ’त हो गई। ह’त्या की घ’टना की सूचना मिलते ही परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला की मौत हो गई थी।

मृ’तका के पुत्र जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि उसी जगह पर 20 दिन पहले उसकी दादी की भी इसी तरह मंदिर के सामने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी. उन्होंने घटना के पीछे पड़ोसी लक्ष्मण शर्मा पर आरो’प लगाया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ छापेमारी कर मृ’तका के भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी उसने अपनी ही दादी की हथियार से काटकर हत्या कर दी थी और फिर सोमवार की शाम अपनी चाची की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। बड़हरा थाना के गृहरक्षक पन्ना लाल यादव ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मृत’का के भतीजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

















Be First to Comment