Press "Enter" to skip to content

बिहार : ड्राइवर को आई झपकी, अनियं’त्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक; पांच लाख का इलेक्ट्रिक सामान टू’टा

आरा के भोजपुर के भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार में रविवार की सुबह एक ट्रक अनि’यंत्रित होकर सड़क किनारे एक कंप्यूटर की दुकान के अंदर घु’स गया। इससे दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर सहित पांच लाख मूल्य के इलेक्ट्रिक सामान क्षतिग्र’स्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोल्डर लोडेड ट्रक कोसी स्तर के निर्माण हेतु बोल्डर लेकर जा रहा था। इसी क्रम में चालक को झपकी आ गई और और गाड़ी अनियंत्रि’त होकर जीवछपुर चौक स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में घुस गई।

हालांकि घटना अहले सुबह होने के कारण दुकान बंद थी नहीं तो जानमाल का नुक’सान हो सकता था। ट्रक के दुकान में घु’सने से घ’टनास्थल पर आस-पास के लोगों की भी’ड़ जमा हो गयी। दुकानदार ने घ’टना की सूचना भीमपुर थाना को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भीमपुर पुलिस ने ट्रक चालक को गिर’फ्तार कर लिया और उसे थाने ले आयी। घट’ना में ट्रक चालक के भी ज’ख्मी होने की बात सामने आ रही है।

वहीं दुकानदार ने बताया कि कंप्यूटर सहित लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। इधर भीमपुर थाने के एसआई ने बताया कि जानकारी के उपरांत उक्त स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। कहा कि मौके से ट्रक चालक व खलासी को पुलिस अपनी हिरा’सत में थाने लेकर आई है। फिलहाल पी’ड़ित दुकानदार की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद का’र्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *