Press "Enter" to skip to content

शरा’बबंदी : भागलपुर में शरा’ब पीते ध’राये भाजपा के जिलाध्यक्ष, नये नियम ने जे’ल जाने से बचाया

बिहार : उत्पाद पुलिस ने भागलपुर के सबौर इलाके में छा’पेमारी कर भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल समेत चार लोगों को गिर’फ्तार किया है।

ये सभी लोग सबौर के अमडार इलाके में बैठकर पिय’क्कड़ी कर रहे थे, इसी दौरान उत्पाद पुलिस ने चारों को प’कड़ लिया। चारों शरा’ब के न’शे में धु’त्त थे। पुलिस ने सभी की जांच करायी तो श’राब पी’ने की पुष्टी हुई है।

पुलिस ने चारों के खिला’फ उत्पाद अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है। वहीं, भाजपा नेता को बाद में नये नियम के तहत फाइन लेकर छोड़ दिया गया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।  पक’ड़े गये भाजपा नेता के खि’लाफ अनुशासनिक कार्र’वाई की जाएगी। इस तरह की हरकत पार्टी की छवि धूमि’ल करती है।

बता दें कि इससे पहले भी स्टेशन चौक स्थित एक होटल में श’राब और जु’आ में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला प्रवक्ता मनीष अग्रवाल और भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष मनीष वरवरिया गिर’फ्तार हुए थे।

इसमें मनीष अग्रवाल शरा’ब के न’शे में पाये गये थे। तीनों पर अभी उत्पाद अधिनियम, गेम्ब’लिंग और कोविड एक्ट की धारा में तातापुर थाने में केस दर्ज हुआ है।

 

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *