स्थानीय खुदीराम बोस मैदान में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित U-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्धघाटन के पश्चात फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक के एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद अजय निषाद को बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 5334 प्रधानाध्यापकों एवं प्राथमिक विद्यालयों में 40518 प्रधान शिक्षकों की बहाली में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षकों को सम्मिलित करने को लेकर माननीय सांसद को ज्ञापन सौंपा हैं। 
इस अवसर पर पेफी बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार, समरेश कुमार , कुंदन राज, करूनेश कुमार, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार , अभिजीत आनंद , बीपीन कुमार, राम कुमार शर्मा, राजेश कुमार, अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार वर्मा, दीपक कुमार, मिथिलेश कुमार आदि सम्मिलित रहे।
मौके पर अजय निषाद ने शारीरिक शिक्षकों को आश्वासन दिया और कहा कि इस मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा जायेगा और सत्र के शून्य काल में सदन को इस विषय से अवगत कराया जाएगा।
कुमार आदित्य ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बी.पी.एड. को बी.एड. के समतुल्य माना है और बी.पी.एड. योग्यताधारी को हेडमास्टर एवं एम.पी.एड. योग्यताधारी को इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य की नियुक्ति के योग्य माना है। 
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग, अधिसूचना बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 के ज्ञापांक-7/ नियो. -12/2020… क्रम सं.- 2 (xxi) में वर्णित शिक्षक प्रशिक्षण शीर्षक के अंतर्गत डिग्री में डि.पी.एड./ बी.पी.एड./एम.पी.एड. को भी शामिल करने की बात उद्धृत है।
इस अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. राय, डॉ. फैजुद्दीन फैज, वार्ड पार्षद के.पी.पप्पू आदि शिक्षाविद भी मौजूद रहे, जिनका कहना है कि देश में खेल तभी ऊचाईयों को प्राप्त करेगा जब शारीरिक शिक्षा शिक्षक को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। 

FEFI बिहार : प्रधानाध्यापक नियुक्ति में शारीरिक शिक्षा विषय के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- बालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां लाप’ता, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित, श्रावण मास की तैयारियों की समीक्षा
- मुजफ्फरपुर के पीटीसी, चंदवारा में “द बिहार टीचर्स ऑफ हिस्ट्री मेकर (टीबीटी”) का जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित
- मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में प्रथम अंडर-16 कैरम प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का 136वां संस्करण
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित, श्रावण मास की तैयारियों की समीक्षा
- मुजफ्फरपुर के पीटीसी, चंदवारा में “द बिहार टीचर्स ऑफ हिस्ट्री मेकर (टीबीटी”) का जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित
- मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में प्रथम अंडर-16 कैरम प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का 136वां संस्करण
- गणेशोत्सव पूजा समिति द्वारा मुजफ्फरपुर में इस वर्ष भगवान श्रीगणेश की आकर्षक प्रतिमा की जाएगी जाएगी स्थापित
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
- स्वास्थ्य एवं बढ़ती आयु के कारण अध्यक्ष पद से दे दिया त्यागपत्र
- पढ़ाई छोड़कर अब फ्री फायर को समय दे रहे बच्चे, भविष्य की उम्मीदें सवालों के घेरे में
- तीसरी वर्षगांठ पर स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
- खेलो इंडिया से जुड़ेंगे सरला श्रीवास युवा मंडल के सदस्य
- चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राज्यस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने मौका












Be First to Comment