कोरोना वायरस भारत ही नहीं, पूरी दुनियाभर में कहर बरपा रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में अब तक सात लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है।
कोरोना वायरस को लेकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक मंत्री भी लोगों को सुरक्षित तरीके से जागरूक कर रहे हैं। बंगाल के मंत्री स्वपन देबनाथ लॉकडाउन के बीच पूरी सावधानियों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
#WATCH पश्चिम बंगाल के मंत्री स्वपन देबनाथ लॉकडाउन के बीच पूरी सावधानियों के साथ लोगों को जागरुक करते हुए। (29/03/2020) pic.twitter.com/3TOVn1WMBF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2020
स्वपन देबनाथ कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए विशेष तरीके के कपड़े पहनकर सड़क पर उतरे हैं। वह इसको लेकर लोगों को लगातार जानकारी दे रहे हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के अब तक 18 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की 23 मार्च को शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने संकट से निपटने के लिए राज्यभर में पृथक केंद्र और पृथक वार्ड बनाए हैं।
Source: Hindustan












Be First to Comment