Press "Enter" to skip to content

खुशखबरी: LPG Cylinder सस्ता होने की संभावना,एक दिसंबर से बदले जाएंगे कुछ नियम

पिछले कुछ महीनो से कोरोना महामारी के बाद LPG Cylinder के दाम में भारी मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। जिससे आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पर रहा था। लेकिन यह खबर सामने आ रही हैं की अगले महीने दिसम्बर से कुछ नियम बदले जाएंगे। नवंबर महीना समाप्त होने वाला है, इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाने वाले हैं।

नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं।  इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol) की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम की समीक्षा करती हैं।  कोरोना वायरस का नया वैरिएंट (Coronavirus New Variant) सामने आने के बाद क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम में बड़ी गिरावट आई है।  इस शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।  ऐसे में उम्मीद है कि एक दिसंबर की समीक्षा में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *