Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : रिटायर्ड कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने कहा फुर्सत होगा तो आकर देख लेंगे

मुजफ्फरपुर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। हों भी क्यों नहीं, पुलिस को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता। चोरी हो या डाका, आपकी बाला से। पुलिसकर्मी तो बस अपनी ड्यूटी बजाते हैं, बाकी चीजों से उन्हें क्या मतलब। चोरी के इस मामले में भी पुलिस की कार्यशौली पर सवाल उठ रहे हैं।

ताजा घटना सदर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी की है। यहां पर वाटर विजिलेंस के रिटायर्ड अमीन कौशल किशोर सिन्हा के घर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उनके घर से चोरों ने करीब पांच लाख का सामान उड़ा लिया।

बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य किसी निजी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए पहले मेन गेट का ताला तोड़ घर में प्रवेश किया और मकान के अंदर एक-एक घर का ताला तोड़कर बड़े ही आराम से सारे सामान गायब कर दिये।

सोमवार की सुबह गृहस्वामी ने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद भी पुलिस लापरवाह बनी रही। गृहस्वामी के अनुसार, फोन करने पर थाने से जवाब आया कि थाने पर आकर आवेदन दे दीजिये, जब फुर्सत होगी तो कोई जाकर देख लेगा।

पुलिस के इस रवैये से लोगों में आक्रोश का माहौल है। लेकिन, सवाल यह उठ रहा है कि सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ साथ तरह व्यवहार किया जा रहा है तो आम नागरिकों और गरीब परिवारों के साथ किस तरह का व्यवहार पुलिस करती होगी। इससे पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *