बेगूसराय : जिले में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये। घटना के देवना गांव के निकट एनएच 31 किनारे की है।

बताया जाता है कि मोहम्मद हनीफ घर से लगी आग ने आसपास की झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों घर जल चुके थे और लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर घर आग की तेज लपटों के साथ धू-धू कर जल रहा है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गये। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गयी।


















Be First to Comment