Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : उपचुनाव में दोनों सीटों पर होगी एनडीए की जीत : गिरिराज

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है। इस दौरान वे विपक्ष पर हमलावर भी रहे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का बिहार में कुछ नहीं है। वह पैरासाइट प्लांट है। कभी नीतीश जी के कंधे पर चढ़कर अपने को खड़ा किया, अब लालू जी पर चढ़कर खड़ा हो रहा है। बिहार की जनता ने 15 साल का शासन देखा है, जहां न तो कानून का राज था न सड़क और न ही विकास।

उन्होंने कहा कि अब 15 साल में गंगा पर पुल बने हैं। सड़कों का जाल बिछा है। बिहार का विकास हो रहा है। ऐसे में तारापुर और कुशेश्वरस्थान की जनता विकास के साथ है। उन्होंने कहा कि एनडीए दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

अपने तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गिरिराज सिंह ने गांधी स्टेडियम में आयोजित लोन मेला का दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मेले में लगभग 2000 लाभार्थियों के बीच ऋण के रूप में लगभग 112 करोड़ रुपये की राशि बैंकों द्वारा वितरित की गई।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *