बेगूसराय : एनएच 31 पर फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शहर के ट्रैफिक चौक से हर हर महादेव चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सदर एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल और अधिकारियों के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

इस दौरान दर्जनों की संख्या में झोपड़ीनुमा दुकानों, गुमटियों और कुछ पक्की दुकानों को जेसीबी से तोड़ कर हटा दिया गया। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि एनएच के किनारे बनी पक्की दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। दर्जनों झोपड़ीनुमा दुकानों को जेसीबी से तोड़ कर हटाया गया।

दरअसल, जिले में एनएच 31 पर फोरलेन का निर्माण कार्य होना है। शहर में एनएच के किनारे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर एनएच की जमीन पर दुकानें लगा रखी थीं, जिन्हें तोड़कर हटाया गया। कई घंटों की कार्रवाई में दुकानों को तोड़कर हटाई गई हैं।























Be First to Comment